राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा ऐलान करते हुए राजनीति और परिवार छोड़ने का फैसला किया है।
रोहिणी आचार्य ने ऐलान के साथ संजय यादव को कटघरे में खड़ा किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रोहिणी ने लिखा कि मैं राजनीति और परिवार दोनों छोड़ रही हूं। मुझे यही करने के लिए संजय यादव और रमीज़ ने कहा था। सारी गलती मेरी है, मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं।




