बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगियों की प्रचंड विजय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अमित अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि बिहार की जनता द्वारा विकास, स्थिरता और सुशासन के प्रति अभूतपूर्व विश्वास का प्रतीक है।

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगियों की प्रचंड विजय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अमित अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि बिहार की जनता द्वारा विकास, स्थिरता और सुशासन के प्रति अभूतपूर्व विश्वास का प्रतीक है।
जमशेदपुर: अमित अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने धरातल पर जो विकास कार्य किए, उनकी वास्तविक गूंज जनता तक पहुँची और जनता ने उसी विश्वास को जनादेश की सुनामी में बदल दिया।आज बिहार की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि—
जो विकास करेगा, वही शासन करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित समाज के लिए अभूतपूर्व योजनाएँ चलाईं। हर वर्ग की आवाज़ को सुना, हर दरवाज़े तक सेवा पहुँचाई, और इसी सेवा भाव ने जनता के दिल में गहरी जगह बनाई।
श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने जंगलराज को सदा के लिए समाप्त करने का संकल्प लिया है। यह चुनाव परिणाम अपराध और अराजकता की राजनीति के खिलाफ जनता का कठोरतम निर्णय है।

उन्होंने कहा कि एक-एक वोट ने पूरे राज्य में ऐसी विकास की लहर पैदा की है, जिसने विरोधियों की राजनीति को निरस्त कर दिया। यह परिणाम साबित करता है कि बिहार अब पीछे नहीं देखना चाहता। बिहार आगे बढ़ना चाहता है — विकास, सम्मान और अवसरों की ओर।
श्री अमित अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में बिहार में विकास की गंगा और अधिक वेग से बहेगी। हर गाँव, हर शहर और हर परिवार को नए अवसर मिलेंगे। युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के नए द्वार खुलेंगे।

अंत में उन्होंने बिहार की जनता को कोटि–कोटि नमन करते हुए कहा—
“यह जीत जनता की है, यह जीत विकास की है, यह जीत नए बिहार की है।”

Leave a Comment