बिहार विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक और प्रचंड परिणामों के बाद जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा आज बिस्टुपुर स्थित माननीय विधायक श्री सरयू राय के आवास पर उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और एनडीए की भारी जीत पर उल्लास व्यक्त करते हुए जश्न में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
विधायक सरयू राय ने स्वयं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लड्डू खिलाकर विजय की बधाई दी तथा कहा कि यह जीत जनविश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की मजबूत पुष्टि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए आगे भी संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे—
जदयू झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, झारखंड प्रदेश महासचिव कौशल सिंह,पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव श्रीवास्तव, जदयू नेता आशुतोष राय, अंजली सिंह, संजय ठाकुर, जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, मृत्युंजय सिंह, आकाश शाह, नीरज सिंह, प्रेम सक्सेना, ममता सिंह, सबिता ठाकुर, उषा यादव, सुष्मिता सरकार, विकास साहनी, लालू गोड़, विनोद सिंह, राजन राजपूत, दीपक गौड़, संजीव सिंह, असीम पाठक, शंकर कर्मकार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।




