बिहार में एनडीए की शानदार बढ़त, नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बनाया फिर से दबदबा
नीतीश को पाल्टु राम कहने वालों के मुँह में जोरदार तमाचा, नीतीश कुमार बिना उल्टा पल्टी के उड़ाने वाले हैं गर्दा
बिहार। विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य की 243 सीटों में से NDA 182 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन मात्र 57 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। इस बार के रुझानों की सबसे बड़ी बात यह है कि JDU 73 सीटों पर लीड कर रही है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।
मतगणना के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बना पाई है। वहीं निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार कुल 4 सीटों पर आगे हैं। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ से पीछे चल रहे हैं। दूसरी ओर, सम्राट चौधरी तारापुर सीट से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं और रघुनाथपुर में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा अहमद भी लीड कर रहे हैं। मानवाधिकार मीडिया राँची अपडेट। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है। मोतिहारी के काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन तैनात किए गए हैं, जबकि पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा लागू है।




