दिल्ली ब्लास्ट का असर : ग्रामीण SP, रांची की अगुवाई में चला वाहन चेकिंग अभियान; संदिग्ध रकम की जांच जारी

दिल्ली ब्लास्ट का असर : ग्रामीण SP, रांची की अगुवाई में चला वाहन चेकिंग अभियान; संदिग्ध रकम की जांच जारी

रांची : दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी रांची में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार शाम जिले के रातु रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के पास ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से करीब 15 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोका, तो ड्राइवर ने पहले तो पैसे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बाद में तलाशी में बैग से बड़ी मात्रा में कैश मिला। पुलिस ने रकम को जब्त कर ली है और गाड़ी सवार से पूछताछ जारी है।

Leave a Comment