घाटशिला उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत हुई, और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ती चली गई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि विकास के साथ परिवर्तन जरूरी है, वहीं कुछ मतदाता इस बात से नाराज़ नजर आए कि उन्हें अब तक घर नहीं मिला है और वे पेड़ के नीचे रहने को मजबूर हैं।
मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब नतीजे घोषित होंगे और यह साफ होगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है।
हालांकि इस बार कई इलाकों में लोगों के रुझान में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है — सीआरपीएफ, रैफ, जैप, सीआईएफ और जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।




