जनजातीय समाज अपनी जमीन और अधिकारों के लिए संघर्षरत, भ्रष्टाचार ने शासन को खोखला बना दिया: अर्जुन मुंडा
घाटशिला, 7 नवम्बर 2025।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने आज गुड़ाबांदा, घाटशिला में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में मौजूदा सरकार के शासनकाल में जनजातीय समाज को अपने ही अधिकारों और जमीन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सीएनटी एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ग्राम सभाओं की भूमिका को लगातार कमजोर किया जा रहा है, और भ्रष्टाचार ने शासन व्यवस्था को पूरी तरह खोखला बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनभावनाओं से कट चुकी है और आदिवासी समाज का विश्वास खो चुकी है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को जवाब दे।
उन्होंने घाटशिला की जनता से अपील की कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में क्रमांक संख्या-1 पर कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनजातीय समाज के अधिकार, अस्मिता और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।






