घाटशिला उपचुनाव में इन दिनों जनसभाओं की बौछार लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ प्रत्येक पंचायत में जनसभाएं आयोजित कर रही है। आज भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में गुड़ा बांदा पंचायत के महोलीशोल में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आनंद गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने जोशीले अंदाज में कहा कि “हम आंदोलन से उपजे हैं, आदिवासियों के दर्द को भलीभांति समझते हैं, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों की पीड़ा को नहीं समझती। राज्य में आदिवासियों पर लाठी चलाई जा रही है, उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं, और बांग्लादेशी घुसपैठियों से आदिवासी अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है — यह सब हेमंत सोरेन सरकार की मिलीभगत से हो रहा है।”
चंपई सोरेन ने लोगों से बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की ताकि आदिवासियों की आवाज विधानसभा में बुलंद की जा सके।





