अस्पतालों में मरीजों की भर्ती से लेकर छुट्टी देने तक की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एक नया प्रोटोकॉल लागू किया गया है।

रांची : सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भर्ती से लेकर उसे छुट्टी देने या दूसरे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर करने का प्रोटोकॉल तय होगा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर झारखंड सरकार ने आइसीयू तथा सीसीयू में मेडिकल मैनेजमेंट को बेहतर करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को होटल बीएनआर में आयोजित आइसीयू/सीसीयू में मेडिकल मैनेजमेंट पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में इस एसओपी के ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा हुई तथा उसपर विशेषज्ञों, सिविल सर्जनों तथा निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव लिए गए।

राज्य सरकार को 18 नवंबर तक एसओपी को अंतिम रूप देकर सौंपना है। क्षेत्रीय सम्मेलन में बताया गया कि शीर्ष न्यायालय ने सभी राज्यों को एसओपी तैयार करने का आदेश दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई