गिरिडीह में तुलसी पूजन पर निकाले गए शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
झारखण्ड के गिरिडीह जिले में तुलसी विवाह पूजा के अवसर पर निकाले गए शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी की घटना हो गई.यह मामला गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव की है.यहां तुलसी पुजन के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे.घटना में कई लोगों के घायल होने की सुचना है.हालांकि घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. वहां शांति बहाल के लिए फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.





