रांची जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 नवंबर को तलब
रांची : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी ने उन्हें समन जारी करते हुए 11 नवंबर को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
सूत्रों के अनुसार, अजयनाथ शाहदेव पर आरोप है कि जेएससीए स्टेडियम के निर्माण के दौरान वित्तीय अनियमितताएं की गई थीं। इसी मामले में ईडी ने उनसे संबंधित दस्तावेज़ और ब्योरा मांगा है।
ईडी की यह कार्रवाई झारखंड में चल रही वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में






