गालूडीह में कल्पना सोरेन गरजी, संजीब सरदार भी रहे भागीदार
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को गालूडीह आंचलिक मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की भव्य और ऐतिहासिक जनसभा आयोजित की गई। सभा में गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन उपस्थिति रही। उन्होंने महिलाओं से काफी आत्मीयता से कहा कि झामुमो को इस बार भरी मतों से जिताए। उन्होंने वहां जनसभा स्थल पर उमड़े जनसैलाब से कहा कि अपने साबित कर दिया कि घाटशिला की जनता इस बार भी झामुमो के साथ है और अबुआ सरकार की नीतियों पर अपना भरोसा कायम रखेगी।
इस अवसर पर पोटका के युवा विधायक संजीव सरदार ने भी मंच साझा किया और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया।
विधायक संजीब सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि घाटशिला की जनता अब विकास, रोज़गार और सशक्त नेतृत्व के पक्ष में एकजुट है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को “तीर-कमान” निशान पर बटन दबाकर सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।
सभा में झामुमो के मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, आंदोलकारी नेतागण और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






