घाटशिला उपचुनाव: कोकपाड़ा में चंपई सोरेन का चौपाल, हेमंत सरकार पर बोला जोरदार हमला

घाटशिला उपचुनाव: कोकपाड़ा में चंपई सोरेन का चौपाल, हेमंत सरकार पर बोला जोरदार हमला

घाटशिला(जमशेदपुर): घाटशिला उपचुनाव को लेकर इस समय राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूरी कैबिनेट घाटशिला में डेरा डाले हुए है, वहीं दूसरी ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में देर रात चंपई सोरेन कोकपाड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाया और जनता से सीधे संवाद किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

सभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा,

> “चाईबासा में आदिवासियों पर लाठीचार्ज किया गया। उनका दोष क्या था? वे तो सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए नो-एंट्री की मांग कर रहे थे। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने आदिवासियों पर लाठियां बरसाईं, महिलाओं और बच्चों को जेल में डाल दिया। यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त और आदिवासी विरोधी है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार को आदिवासियों की घटती संख्या की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

> “यह सरकार आदिवासियों के हितों को बेच रही है,” — चंपई सोरेन ने आरोप लगाया।

 

चौपाल में दर्जनों गांवों से पहुंचे लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जीताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “बाबूलाल सोरेन जिंदाबाद” और “परिवर्तन चाहिए” के नारे लगातार गूंजते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार वे परिवर्तन के मूड में हैं और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर मतदान करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।