घाटशिला में विधायक संजीव सरदार की बड़ी सेंधमारी, सैकड़ों भाजपा समर्थक झामुमो में हुए शामिल

*घाटशिला में विधायक संजीव सरदार की बड़ी सेंधमारी, सैकड़ों भाजपा समर्थक झामुमो में हुए शामिल*

 

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब फ्रंट फुट पर खेल रही है। झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों खास कर महिलाओं ने भाजपा छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विधायक श्री सरदार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। समाज के बुद्धिजीवी, ग्राम प्रधान, मांझी बाबा, नायके बाबा और युवाओं ने झामुमो पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और सम्मान की राह केवल झामुमो की सरकार ही दिखा सकती है।

 

विधायक श्री सरदार ने कहा कि झामुमो जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन अब पूरा करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।