जमशेदपुर – 1 नवंबर 2025 को ऑल झारखंड तेलुगू समाजम की ओर से कदमा कार्यालय में आंध्रा दिवस मनाया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष वाई ईश्वर राव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा 19 अक्टूबर 1952 में पुट्टी श्रीरामलु ने अलग आंध्रा प्रदेश की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए थे अनशन के 56वें दिन अपने उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद भवन में मद्रास प्रदेश से आंध्रा प्रदेश को अलग करने की घोषणा की अंत में आज के दिन 1 नवंबर 1954 को आंध्रा प्रदेश का गठन किया गया इसलिए आज देश के सभी राज्यों में आंध्रा दिवस मनाया जाता है इन्होंने जीवन में सत्य, अहिंसा, देशभक्ति, और हरिजन उत्थान के लिए कार्य किए हैं इसलिए मैं सभी तेलुगुवासियों से अनुरोध करता हूं कि पोट्टी श्रीरामलू के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलकर तेलुगू समाज को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में तेलुगु समाज का पूरे विश्व में एक अलग पहचान बन सके इस उपलक्ष पर महासचिव एल नागेश्वर राव ने कहा की पोट्टी श्री रामलू के आंदोलन के कारण जब भाषा के आधार पर राज्यों का गठन गठन हुआ तो आंध्रा प्रदेश को भारत का पहला राज्य घोषित किया गया ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी श्री रामलू के बलिदान को बोलना नहीं चाहिए और उन्होंने कहा कि आंध्रा प्रदेश के तर्ज पर झारखंड में भी तेलुगू वासियो को जाति के आधार पर अलग-अलग आरक्षण मिलना चाहिए ताकि हम हर प्रतियोगिता में तेलुगुवासियों को भी रोजगार मिल सके इस मौके पर प्रवक्ता प्रसाद राव ने कहा श्री रामलू तेलुगू वासियो के विकास के लिए आंदोलन कर आंध्रा प्रदेश का गठन करवाया इनके बदौलत पुरे विश्व तेलुगु वासियो की एक अलग पहचान बनी है ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को शत-शत नमन करता हूं उन्होंने कहा और ऑल झारखंड तेलुगू समाजम पूरे झारखंड में विस्तार कर सभी तेलुगू वासियो को एक मंच पर लाकर तेलुगू समाज को आगे बढ़ाएंगे अंत में धन्यवाद ज्ञापन यम ईश्वर राव ने किया, कार्यक्रम में वाई ईश्वर राव,यम बी सुब्रामियम ,सी यस राव,यल नागेश्वर राव ,कमल कुमार , यस प्रसाद राव , प्रलाद राव, एम जगदीश राव, मोहन राव , जानकी राम , शेखर राव,प्रतिमा राव,माट्टम प्रभावती , लीलावती ,संगीता, रानी , पदमा,आदि शामिल थे।




