सीएम हेमंत सोरेन को बोकारो DC-SP ने दिया न्यौता, किस वास्ते… जानें

सीएम हेमंत सोरेन को बोकारो DC-SP ने दिया न्यौता, किस वास्ते… जानें
शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025

रांची: सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को बोकारो जिले के DC अजय नाथ झा और SP हरविंदर सिंह ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
4और 5 नवंबर को ललपनिया में होगा भव्य आयोजन
महोत्सव का आयोजन 4 और 5 नवंबर को पीटीपीएस, ललपनिया (बोकारो) में किया जाएगा। यह आयोजन राज्य की आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक नृत्यों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ली तैयारियों की विस्तृत जानकारी
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से महोत्सव की सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, आगंतुकों की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
> संस्कृति और पहचान का पर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरु महोत्सव झारखंड की संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने जिला प्रशासन को आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई