घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)

घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी, नागरिकों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की
45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सुनील चंद्र ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा । प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स ने मतदाताओं से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे नारों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर भी है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करें।’ उन्होंने कहा कि घाटशिला अनुमंडल में SVEEP के तहत लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवागण और स्थानीय निकाय सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ भी ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि SVEEP कार्यक्रम नागरिकों को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम है, और प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।