झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला उपचुनाव हार के डर से बौखलाई, सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश: सत्या तिवारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला उपचुनाव हार के डर से बौखलाई, सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश: सत्या तिवारी

घाटशिला। भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री सत्या तिवारी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपनी संभावित हार को भांप चुकी है। यही कारण है कि चुनाव नजदीक आते ही पार्टी बौखलाहट में आकर ओछी राजनीति कर रही है। सत्ता के संरक्षण में झामुमो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि झामुमो को भलीभांति एहसास हो गया है कि घाटशिला की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पर भरोसा जता चुकी है और इस उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, न कि सत्ता के अहंकार और धनबल को।

श्री तिवारी ने कहा कि सरकार जितना भी सत्ता का दुरुपयोग कर ले हार तय है।

श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार का भय, लालच या दबाव झारखंड की जागरूक जनता के निर्णय को प्रभावित नहीं कर सकता। घाटशिला की जनता झूठ और छल की राजनीति को नकारकर भाजपा के विकास पथ को चुनेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।