*_झारखंड में मोंथा तूफान का कहर जारी! रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त_*
_30 अक्टूबर 2025_
*राँची:*झारखंड में मोंथा तूफान का असर लगातार बढ़ता जा रहा हैं. राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बीते 24 घंटे से हो रही बारिश ने सर्दी का अहसास पहले ही करा दिया हैं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी हैं.
*आज इन जिलों में होगी भारी बारिश*
मौसम विभाग के अनुसार, आज सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना हैं. वहीं चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान हैं.
*31 अक्टूबर तक जारी रहेगा असर*
मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर तक तूफान का प्रभाव झारखंड के अधिकतर इलाकों में रहेगा. गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.




