सोनारी भूतनाथ मंदिर में श्री राणी सती दादी जी, श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज होंगे विराजमान

सोनारी भूतनाथ मंदिर में श्री राणी सती दादी जी, श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज होंगे विराजमान

नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा कराया गया मंदिर निर्माण — छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 1 नवम्बर से आरंभ

जमशेदपुर। सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इस नव-निर्मित मंदिर में माँ श्री राणी सती दादी जी के साथ लखदातार श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज भी विराजमान होंगे। मंदिर का निर्माण नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा कराया गया है।

इस अवसर पर छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 1 से 6 नवम्बर तक किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण में हैं। बुधवार की शाम मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से विशेष रूप से विग्रह, ज्योत और पावन ईंट लेकर छह सदस्यीय टीम जमशेदपुर लौट आई है।

कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा, दादी जी का मंगल पाठ, चुनरी उत्सव, भव्य शोभा यात्रा, नगर भ्रमण, हनुमान चालीसा, देव दीवाली उत्सव और श्याम बाबा एवं सालासर बालाजी के भजनों का आयोजन किया जाएगा।
भजन संध्या में देश के ख्यात कलाकार — सूरत से सुरभि बिरूजका, आगरा से संगीता अग्रवाल, कोलकाता से विवेक शर्मा, तथा गुप्तकाशी-सोनभद्र से संजीव शर्मा अपने भजनों की अमृत वर्षा करेंगे।

ट्रस्ट ने बताया कि श्रद्धालु सवामणी भोग, निशान और मंगल पाठ हेतु कूपन के माध्यम से भागीदारी कर सकते हैं।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से राजकुमार संघी, राजकुमार चंदुका, कैलाश सरायवाल, ललित सरायवाला, विजय मित्तल, राजेश गर्ग आदि उपस्थित थे। सभी ने भक्तों से इस छह दिवसीय भव्य आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया।

छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम

📿 प्रथम दिन — 1 नवम्बर (शनिवार)

प्रातः 6:30 बजे — कलश यात्रा कपाली घाट से प्रस्थान

अपराह्न 3:00 बजे — श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ

📿 दूसरा दिन — 2 नवम्बर (रविवार)

प्रातः 8:00 बजे — पूजन

संध्या 6:00 बजे — श्याम भक्तों द्वारा भजन संध्या

📿 तीसरा दिन — 3 नवम्बर (सोमवार)

प्रातः 8:00 बजे — पूजन

संध्या 5:00 बजे — दादी जी का चुनरी महोत्सव

📿 चौथा दिन — 4 नवम्बर (मंगलवार)

प्रातः 8:00 बजे — पूजन

दोपहर 3:00 बजे — भव्य शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण
(राममंदिर, बिष्टुपुर से नारायणी धाम, सोनारी तक)

📿 पाँचवां दिन — 5 नवम्बर (बुधवार)

प्रातः 8:00 बजे — प्राण प्रतिष्ठा, छप्पन भोग, भव्य श्रृंगार, प्रथम दर्शन एवं हवन

संध्या 6:00 बजे — हनुमान चालीसा, सालासर बालाजी भजन एवं देव दीवाली उत्सव

📿 छठा दिन — 6 नवम्बर (गुरुवार)

प्रातः — नित्य पूजन

संध्या 6:00 बजे — श्याम बाबा के भजनों की अमृत वर्षा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।