हजारीबाग में झारखंड की टॉपर छात्रा सहित चार सगी बहनों की गयी जान, पूरे गांव में मचा कोहराम

हजारीबाग में झारखंड की टॉपर छात्रा सहित चार सगी बहनों की गयी जान, पूरे गांव में मचा कोहराम

झारखंड। के हजारीबाग जिले में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आयी है। छठ पूजा के बाद इस हृदयविदारक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना में एक ही परिवार की चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत के झारदाग गांव की है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के बाद चार बच्चियां कपड़े धोने के लिए गांव के पास स्थित तालाब पर गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर तालाब के गहरे पानी में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों बच्चियां भी तालाब में उतर गईं, लेकिन चारों की डूबने से मौत हो गई। मृतिका में एक स्कूल की टॉपर भी है, जिसे परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक मिले थे। मानवाधिकार मीडिया राँची अपडेट। मृत बच्चियों की पहचान पूजा कुमारी (20 वर्ष), रिंकी कुमारी (16 वर्ष), साक्षी कुमारी (16 वर्ष) और रिया कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों आपस में सगी बहनें थीं और एक ही परिवार से थीं। बताया जा रहा है कि परिवार छठ पूजा संपन्न होने के बाद घर की सफाई और कपड़े धोने में जुटा था, तभी यह हादसा हुआ। गांव के लोगों ने जब बच्चियों को तालाब में संघर्ष करते देखा, तो वे दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कटकमसांडी थाना पुलिस, अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चियों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।