सेवा में,
सम्मानित संपादक महोदय,
सभी दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
*विषय: महाप्रसाद वितरण*
महोदय,
लगातार चार दिनों तक चलने वाला अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना एवं आस्था का महापर्व छठ की कल समाप्ति हो गई। लौकी (कद्दू)-भात से शुरू होने वाला प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व कल उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्य देकर समाप्त हुआ।
ब्लॉक नंबर एक, शास्त्रीनगर, कदमा में सुबह 6 बजे से ही जमशेदपुर खटीक समाज के तत्वावधान में पप्पू सोनकर तथा धर्मेंद्र सोनकर के सौजन्य से छठ घाटों से अस्ताचलगामी सूर्य को अंतिम अर्घ्य देकर वापस लौटते तमाम व्रतधारियों, श्रद्धालुओं तथा आमजनों के लिए बेहतरीन निशुल्क जलपान का प्रबंध किया गया था।
विदित हो कि छठ का यह महापर्व केवल व्रतधारियों के ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के समर्पण की कठिन परीक्षा होती है जहां व्रतधारी लगातार दो दिनों के उपवास के उपरांत छठ के प्रसाद के साथ अपना व्रत खोलते है। लगातार चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में पूरे परिवार की सहभागिता होती है। ऐसे में छठ घाट से थक कर लौटते व्रतधारियों एवं उनके परिवार के लिए शुद्ध सात्विक जलपान का प्रबंध किसी नेमत से कम नहीं।
जमशेदपुर खटीक समाज के महामंत्री पप्पू सोनकर एवं धर्मेंद्र सोनकर के सौजन्य से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद अथवा जलपान उपलब्ध कराने का यह सिलसिला पिछले 17-18 सालों से बदस्तूर चला आ रहा है जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तकरीबन 4 से 6 हजार लोगों को लिए पूरी, सब्जी, खीर, जलेबी, उपमा, चटनी एवं चाय की उत्तम व्यवस्था की गई थी। सुबह तकरीबन 6 बजे से ही शुरू हुआ निःशुल्क जलपान वितरण का यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे तक अंतिम व्यक्ति के आने तक निर्बाध चलता रहा। दलगत भावनाओं से परे जमशेदपुर के तकरीबन तमाम प्रमुख नेताओं तथा समाजसेवियों ने आस्था के इस महापर्व के समापन पर लोगों को अपने हाथों से जलपान वितरित कर इसमें अपना योगदान दिया। मंच संचालन एवं स्वागत बबलू झा के द्वारा किया गया।
शहर के जिन प्रमुख हस्तियों ने इसमें शिरकत की उनमें स्थानीय विधायक श्री सरयू राय, कांग्रेस के पूर्व सांसद तथा विधायक श्री प्रदीप बालमुचू, रविंद्र झा शिव शंकर सिंह लालटु महतो सुमन महतो विकास सिंह आनंद बिहारी दुबे रघुनाथ पांडेय अन्नी अमृता कमल किशोर अग्रवाल लाल बहादुर सिंह शंकर रेड्डी संजीव आचार्य महावीर मुर्मू गोल्डी तिवारी रवि सिंह हरि सिंह राजपूत डॉक्टर परितोष सिंह सुरेंद्र शर्मा अमरनाथ मिश्रा राकेश साहु संजय सिंह आजाद बिजेंदर तिवारी केके शुक्ला सनी सिंह आजम शफी जावेद जमाल गुलाब गद्दी ज्योतिष यादव बादल मुखी गोपाल यादव अशोक सिंह, दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी, कुलदीप सिंह बिपिन बिहारी अमित दुबे कमलेश सुनील राजेश चौधरी अनूप मिश्रा समेत शासन प्रशासन के कई अधिकारी भी शामिल थे।
भवदीय
धर्मेंद्र सोनकर
प्रदेश अध्यक्ष,
अखिल भारतीय खटीक समाज
प्रेषक:बब्लू झा




