कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने छठ पर्व में व्रती एवं श्रद्धालुओं के बीच किया खीर का वितरण

कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने छठ पर्व में व्रती एवं श्रद्धालुओं के बीच किया खीर का वितरण
जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए छठ महापर्व के मौके पर सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन घाघीडीह सेंट्रल जेल के समीप स्थित छठ घाट तालाब के पास किया गया। इस दौरान छठ व्रती एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच चाय बिस्किट के साथ-साथ खीर का वितरण किया गया। इससे पहले सोमवार की देर शाम से ही संगठन के पदाधिकारी सेवा शिविर को सफल बनाने में तत्पर रहे। रातभर जागकर सारी तैयारियां की गई। मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ चाय बिस्किट के साथ-साथ खीर का वितरण प्रारंभ कर दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में महासचिव सुनील पांडेय, सलाहकार विजय कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, छठ घाट समिति के आनंद कुमार सिंह एवं स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।