बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों को बांटा फल और सुप ।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों को बांटा फल और सुप ।
सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारीयों की सेवा – विकास सिंह
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों के बीच मानगो डिमना रोड में फल,सुप और पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया । संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की उनका परम सौभाग्य है कि छठ मां उन्हें सेवा करने का मौका दिया है विकास सिंह ने कहा सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारीयों की सेवा करना । मानगो डिमना मेन रोड़ स्थित हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क प्रसाद वितरण के सेवा शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी किए गए थे प्रातः10:00 बजे से ही फल और सुप लेने हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया था । पुरे मानगो क्षेत्र में एक सप्ताह पहले कूपन का वितरण किया गया था साथ ही लोगों से स्वस्थ पर्यावरण हेतु प्रसाद लेने हेतु कपड़े का झोला लाने की बात कही गई थी । मौके में मौजूद छठ व्रतधारीयों ने स्वर्गीय शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गीतों में जमकर आनंद लिया । विकास सिंह ने कहा आए हुए लोगों को इतना प्रसाद देने का प्रयास किया गया जिससे वें आसानी से अपना पर्व मना सकते हैं । प्रत्येक ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों के बीच सुप,नारियल,ग़ागल,सेव, नासपती,संतरा, गन्ना एवं पुजन सामग्री देकर प्रणाम किया गया । कार्यक्रम में सेवा करने हेतु मुख्य रूप से विकास सिंह (समाजसेवी), योगेश्वर ठाकुर, बिपिन झा, पूर्व कमिश्नर सीताराम प्रसाद ,राम अवधेश चौबे, शंभू नाथ प्रसाद, नितिन चंद्र द्विवेदी, अर्जुन शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सूरज नारायण, छोटे लाल सिंह,जयराम मिश्रा, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा,दुर्गा चरण दत्ता, शिव साहू, दीपक मेहता,पंकज गुप्ता, कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता, अजय मंडल, अतनु हजारे, प्यारेलाल शाह, शुभम रजक, राकेश शाह,मृत्युंजय प्रसाद,नवीन मिश्रा, पूनम सिंह, प्रतिभा मिश्रा, विद्या शरण, सोना सिंह, सीता देवी, सिद्धेश्वरी देवी मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण