JLKM नेता घायल, धनबाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
धनबाद। देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में तनाव फैला दिया। झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसमें कोयला लोड वाहनों के शीशे तक चकनाचूर हो गए। घटना में झरिया के JLKM (जनता लोक कल्याण मोर्चा) प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के भी कई लोग चोटिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मानवाधिकार मीडिया राँची।बताया जा रहा है कि JLKM के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो और पूर्व पार्षद सह कारोबारी शिव कुमार यादव के समर्थकों के बीच यह टकराव कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर हुआ। दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और सड़क पर भारी हंगामा मच गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, तब जाकर भीड़ को काबू में किया गया। झड़प में JLKM नेता कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका हाथ टूट गया है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य कई लोग भी चोटिल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।






