लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर लोहरदगा पुलिस ने आज दिनांक 23.10.2025 को दुसरे दिन लगातार शहर के प्रमुख नदियों एवं घाठों में व्यापक स्वछता एवं सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर लोहरदगा पुलिस ने आज दिनांक 23.10.2025 को दुसरे दिन लगातार शहर के प्रमुख नदियों एवं घाठों में व्यापक स्वछता एवं सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। आज का स्वछता अभियान सिठियों नदी घाट एवं पुल के आसपास चलाया गया, जिसमें बडी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने नदी घाटो एवं पुल के आस पास जमा कचरे, प्लास्टिक और मलबे को हटाया, जिससे छठ पर्व के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर श्री सादिक अनवर रिजवी, पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा, ने आम जनता से अपील किया है कि छठ महापर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। छठ महापर्व सिर्फ आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नही, बलिक यह समाज में एकता, स्वछता और अनुशासन का संदेश देने वाला त्योहार है। इस स्वछता अभियान में श्री सादिक अनवर रिजवी, पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा, श्री वेदांत शंकर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, श्री समीर तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), लोहरदगा, श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा, सार्जेंट मेजर श्री शेरु कुमार रंजन, सार्जेंट विवके कुमार, सार्जेंट मुकेश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई