घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में तीन नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जिसके बाद गलत नामांकन भरने के लिए तीन लोगों का नामांकन को रद्द कर दिया गया. इस तरह 17 नामांकन में से तीन रद्द होने के बाद अब कुल 14 लोगों का नामांकन ही बचा हुआ है. जिनका नामांकन रद्द किया गया, उसमें राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू, आपकी विकास पार्टी के दुखीराम मांडी और निर्दलीय मालती टुडू शामिल हैं. इस तरह अब 14 लोग चुनावी मैदान में हैं. 24 अक्तूबर को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख है. अगर कोई नामांकन वापस लेता है तो फिर प्रत्याशी घटेंगे, नहीं तो कुल 14 लोग चुनाव मैदान में उतरेंगे.
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में नामांकन की जांच के बाद बचे हुए अभ्यर्थियों का नाम:
परमेश्वर टुडू, निर्दलीय
श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय
बाबूलाल सोरेन, भाजपा
सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो
पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी
नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी
विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय
पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय
रामदास मुर्मू, जेएलकेएम
मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय
विक्रम किस्कु, निर्दलीय
रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय
अभ्यर्थियों का नाम जिनका नामांकन जांच के बाद अस्वीकृत किया गया
मालती टुडू, निर्दलीय
दुखिराम मान्डी, आपकी विकास पार्टी
मंगल मुर्मू, राष्ट्रीय सनातन पार्ट
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग ने तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है.






