Jamahedpur Breking जुगसलाई के नया बाजार राम टेकरी रोड में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार में रात को अचानक आग लग गयी. आग लगने से घटना में प्लास्टिक बनाने वाली एक कंपनी का गोदाम पूरी तरह स्वाहा हो गया. बताया जाता है कि यह आग अचानक से प्लास्टिक के गोदाम में लगी जिसके बाद आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. आग को काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह नाकाफी था और आग फैलता गया. क्योंकि जिस गोदाम में आग लगी वहां तक पहुंच पाने की रास्ता बहुत संकरी थी, जिससे समय पे आग पे काबू नहीं पाया जा सका।
बताया जाता है कि गोयल की प्लास्टिक गोदाम में आग भड़की और यह आग ने आसपास के एरिया को भी प्रभावित कर दिया. इस घटना के बाद से दमकलों को वहां पर लाया गया है लेकिन संकरा गली होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है और बचाव कार्य अभी जारी है. घटना में लगभग तीन से चार लाख का नुकसान माना जा रहा है।





