जमशेदपुर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीतारामडेरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।

जमशेदपुर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीतारामडेरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपी कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि घाघीडीह जेल में कक्षपाल के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय संजय कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत की। आरोपी घाघीडीह जेल में कक्षपाल के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर तीन मंजिला इमारत की छत पर ले जाकर यह घिनौनी हरकत की। शाम को जब बच्ची के घरवालों को कुछ संदेह हुआ, तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। भालूबासा चौक के पास एक दुकान के कैमरे में आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग आरोपी के फ्लैट पहुंचे और उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस जीप पर पथराव कर दिया गया। पुलिस को काफी मशक्कत के बाद आरोपी और उसकी पत्नी को वहां से सुरक्षित निकालकर थाने लाना पड़ा। इसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशिष और डीएसपी भोला प्रसाद सिंह थाने पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बच्ची के परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में कराई जाएगी, जबकि न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।