जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के गोला बस्ती के स्क्रैप ताल में देर रात लगी भीषण आग।स्थानीय लोगों ने दमकल गाड़ी को दी सूचना।मौके पर पहुंची 6 दमकल की गाड़ियां के द्वारा आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास।पटाखे से आग लगने की जताई जा रही है आशंका.5 लाख से अधिक का नुकसान.मौके पर अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंचती तो हो सकता था बड़ा घटना.स्क्रैप टाल के बगल में बसी है बस्तियां.मौके पर पहुंचे पश्चिम विधानसभा के विधायक सरजू राय के विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह। स्क्रैप टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने कहा रात लगभग 1:30 बजे हम लोग पूजा कर कर घर गए थे।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना दी की स्क्रैप टाल में लगी है। आग लगने से पांच लाख से अधिक का नुकसान।पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह ने कहा की सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा दी गई। इसके बाद विधायक को सूचना देकर दमकल की गाड़ियों को मनाया गया और आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास।






