गोविंदपुर में कृत्रिम छठ घाट निर्माण कार्य शुरू 

गोविंदपुर में कृत्रिम छठ घाट निर्माण कार्य शुरू

गोविंदपुर के जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष द्वारा गोविंदपुर के विभिन्न जगहों पर स्थानीय जन के अनुरोध पर कृत्रिम छठ घाट निर्माण कार्य शुरू करवाया गया । आज 2 जे सी बी की मदद से पुतुल मैदान, वीर शिवाजी पार्क और तीनतल्ला चौक में घाट निर्माण कराया गया ।

इस अवसर पर डॉ परितोष ने कहा की छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी विभिन्न जगहों पर घाट निर्माण कराया जा रहा है । आने वाले दिनो में घाट की सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काऊ, आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट की वयवस्था करवायी जाएगी,उन्होंने स्थानीय जनों से अनुरोध किया है की वो किसी भी समस्या के लिए जिला परिषद् कार्यालय में संपर्क कर सकते है ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।