आज घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में पोटका विधायक संजीव सरदार पूरे दिन जनसंपर्क अभियान में रहे .
उन्होंने महान आंदोलनकारी, पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के सुपुत्र सह झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से आत्मीय और सकारात्मक संवाद किए।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने इलाके में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और आगामी चुनाव में झामुमो का साथ देने का भरोसा व्यक्त किए।
लोगों ने अबूआ सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताया और अबुआ सरकार के प्रति समर्थन दोहराने का संकल्प लिया।






