छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोपरि, अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस अंतर्गत विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और घाटों पर हो रही समस्याओं से अवगत हुईं।

 

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, उन्होंने छठ पूजा में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, टैंकर से समय पर जल आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं को समय से बहाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, भाजपा बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष सूरज सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, रितेश झा, सत्येंद्र रजक समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

भवदीय,

प्रेम झा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।