सोने-चांदी की ऊंची कीमतों का असर नहीं! धनतेरस पर अंधाधुंध खरीदारी, ₹65,000 करोड़ के व्यापार का अनुमान

सोने-चांदी की ऊंची कीमतों का असर नहीं! धनतेरस पर अंधाधुंध खरीदारी, ₹65,000 करोड़ के व्यापार का अनुमान

जमशेदपुर
धनतेरस के शुभ अवसर पर आज देशभर के बाजारों में रौनक चरम पर रही। सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देशभर में लगभग ₹65,000 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।

जमशेदपुर में सुबह से ही ज्वेलरी स्टोर्स पर भारी भीड़ उमड़ी। ग्राहकों ने बताया कि वे निवेश के साथ-साथ शगुन के रूप में भी सोना-चांदी खरीद रहे हैं ताकि पूरे वर्ष घर और व्यवसाय में सुख-समृद्धि बनी रहे।

जमशेदपुर में धूम

शहर के बाजारों में आज सोने का दाम ₹1.35 लाख से घटकर ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी ₹1.95 लाख से घटकर ₹1.65 लाख प्रति किलो हो गई। कीमतों में इस गिरावट का फायदा उठाने के लिए दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।