छठ एवं दीपावली पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है।

छठ एवं दीपावली पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला की 91993 (एकानब्बे हजार नौ सौ तिरानब्बे) महिलाओं को अक्टूबर 2025 माह की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 22 करोड़ 99 लाख 80 हजार रूपये का आधार आधारित भुगतान किया गया है।

लोहरदगा जिला में अक्टूबर 2025 माह में लाभुकों की संख्या विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार है:-

•भण्डरा प्रखण्ड में 13075
* कैरो प्रखण्ड में 8083
* पेशरार प्रखण्ड में 4120
* सेन्हा प्रखण्ड में 14835
* कुडू प्रखण्ड में 17669
* किस्को प्रखण्ड में 11461
* लोहरदगा प्रखण्ड में 11534
* लोहरदगा शहरी क्षेत्र में 11871

उक्त जानकारी प्रमोद दास, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, लोहरदगा द्वारा दी गयी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई