जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 1001 दीयों की रोशनी से जगमग हुआ एक ‘दिया डाकघर के नाम’ आयोजन
जमशेदपुर: सिंहभूम डाक मंडल द्वारा आज (शुक्रवार, 17 अक्टूबर) शाम 6:30 बजे जमशेदपुर प्रधान डाकघर (जीपीओ) में आयोजित ‘दिया डाकघर के नाम’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में डाक विभाग के कर्मचारियों ने अपने सेवा भाव और एकता का प्रदर्शन करते हुए प्रधान डाकघर को 1001 दीयों की अलौकिक रोशनी से पूरी तरह जगमग कर दिया।
सेवा और समर्पण का प्रदर्शन
यह आयोजन श्री शंकर कुजूर, वरिष्ठ डाकपाल, जमशेदपुर प्रधान डाकघर, सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर पूरे डाकघर परिसर में दीयों को सजाया और प्रज्वलित किया।
वरिष्ठ डाकपाल श्री शंकर कुजूर ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन न केवल दिवाली के पूर्व उत्साह का संचार करता है, बल्कि डाक विभाग के प्रति लोगों के विश्वास और कर्मचारियों के अथक परिश्रम को भी दर्शाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
उप डाकपाल श्री ब्रज भूषण झा ने बताया कि 1001 दीयों की यह रोशनी सभी डाक कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को और मजबूत करेगी।
प्रधान डाकघर का यह रात का दृश्य अत्यंत मनमोहक था, जहां दीयों की पंक्तिबद्ध रोशनी ने पूरे भवन को एक अलग ही आभा प्रदान की। इस अनूठे कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हुए और डाक विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस आयोजन ने शहर में दिवाली के आगमन की शुभ शुरुआत की।






