रांची. राज्य सरकार ने बालू, कोयला, पत्थर और अफीम के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम* *उठाने का निर्णय लिया है.

*रांची. राज्य सरकार ने बालू, कोयला, पत्थर और अफीम के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम* *उठाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में रविवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और एसपी के साथ करीब ढाई घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. मौके पर उन्होंने राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अवैध बालू ढुलाई और कोयला पत्थर खनन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. अफीम की खेती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को कहा.*

 

*यह बैठक मुख्य सचिव के रूप में श्री कुमार की पहली समग्र समीक्षा थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की* *प्राथमिकता पारदर्शी प्रशासन और जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है. मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की छवि जनता के अनुभव से बनती है, इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पब्लिक डिलिंग दुरुस्त हो. किसी भी आवेदन को अनदेखी नहीं करें और नागरिकों को सभी प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर मिले. जिन जमीनों के कागजात पूरे हैं, उनके म्यूटेशन में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. श्री कुमार ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाये. इसके लिए सभी जिलों में ऑनलाइन ट्रैफिक चालान प्रणाली लागू की जानी चाहिए. उन्होंने गृह सचिव को प्रत्येक जिले को ई-पॉश मशीनें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे चालान ऑनलाइन किया जा सके. उन्होंने कहा कि फिलहाल रांची को छोड़कर किसी भी शहर में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन नहीं है. जिलों में ट्रैफिक पुलिस का एक अलग पूल बनाकर व्यवस्था सुधारें.*

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई