साकची स्थित बीणापाणी ज्वेलर्स में
सोमवार को एक शातिर चोर ने ग्राहक बनकर डेढ़ लाख रुपये की सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दुकान में ग्राहक बनकर आया और चैन खरीदने के बहाने दुकानदार राजू बर्मन को विश्वास में लिया।वह बार बार रुपये दिखाकर यह जताता रहा कि वह खरीदारी करने आया है। लेकिन मौका मिलते ही वह सोने की चैन लेकर फरार हो गया। जब तक दुकान कर्मियों को भनक लगी, तब तक आरोपी दुकान से गायब हो चुका था। घटना के बाद राजू बर्मन ने साकची थाने पहुंच घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। व्यापारिक समुदाय ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।





