रांची के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. कई थाना प्रभारियों और सब इंस्पेक्टर को बदल दिया गया है.

रांची: राजधानी रांची के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है. यहां एक दर्जन थाना प्रभारी हटाकर उनकी जगह नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं. लगभग 28 सब इंस्पेक्टर का थाना बदल दिया गया है. मामले को लेकर रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

किन थाना प्रभारी का कहां हुआ ट्रांसफर

सतीश कुमार 1 – थाना प्रभारी पिठोरिया
सिद्धांत – थाना प्रभारी तुपुदाना
अजय कुमार दास – ओपी प्रभारी बीआईटी मेसरा
टिंकू रजक -थाना प्रभारी चान्हो
मनोज करमाली – थाना प्रभारी मांडर
मनीष कुमार – ओपी प्रभारी खरसीदाग
नवीन शर्मा – थाना प्रभारी बुढ़मू
गोविंद कुमार – थाना प्रभारी लापुंग
सुजीत कुमार उरांव -थाना प्रभारी बेड़ो
सत्य प्रकाश उपाध्याय -टीओपी प्रभारी दलादली
शुभम कुमार – थाना प्रभारी, ठाकुरगांव
सुनील कुमार गौड़ – प्रभारी टीओपी खादगढ़ा
रंजीत कुमार – यातायात थाना प्रभारी पंडरा
गौतम कुमार रजवार – थाना प्रभारी अनगड़ा
दुलाल कुमार महतो – टीओपी प्रभारी मोराबादी
फैज रब्बानी – ओपी प्रभारी पंडरा
राहुल कुमार मेहता – ओपी प्रभारी मुरी
कौन-कौन थाना प्रभारी हटाए गए

अभय कुमार को सदर थाना भेजा गया.
संजीव कुमार को बरियातू थाना भेजा गया.
गगन कुमार ठाकुर प्रभारी अभियोजन कोषांग बनाए
गए.
चंदन कुमार गुप्ता अरगोड़ा थाना भेजे गए.
राहुल सुखदेव नगर थाना भेजे गए.
भावेश कुमार चुटिया थाना भेजे गए.
रितेश कुमार महतो डोरंडा थाना भेजे गए.
अभिषेक कुमार दो लोअर बाजार थाना भेजे गए.
देव प्रताप धन हिंदपीढ़ी थाना भेजे गए.
हीरालाल शाह धुर्वा थाना भेजे गए
नए एसएसपी ने बनाई अपनी टीम

राजधानी में नए एसएसपी के ज्वाइन करने के बाद से ही थाना प्रभारियो के तबादले के अटकलें लगाए जा रहे थे. एसएसपी राकेश रंजन ने अपनी टीम बनाई है. तबादला के संबंध में एसपी के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.कुछ ऐसे थाना प्रभारी का भी तबादला किया गया है जो कुछ महीने पहले ही थाना प्रभारी बने थे.

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई