Jharkhand झारखंड: बोकारो के फुसरो-नवाडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। कोडवाडीह और बागजोबारा के बीच एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार बोकारो के कुर्मीडीह निवासी 26 वर्षीय असलम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक नवाडीह निवासी भिखारी अंसारी के पुत्र बबलू अंसारी समेत छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को नवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. विजेयता ने सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सदर अस्पताल चास रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही नवाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन, शमीम अंसारी, बंधन भगत और उदय महतो अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव और टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, जेएलकेएम के संदीप झारखंडी, गणेश प्रसाद महतो, झामुमो के गणेश प्रसाद पारो, तुलसी महतो, नावाडीह मुखिया किरण देवी, पंचायत समिति सदस्य निर्मल महतो समेत कई अधिकारी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुँचे।
जानकारी के अनुसार, लोग नावाडीह के विनोद चौक से फुसरो की ओर टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो बागजोबरा पुल पार कर रहा था, पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कार (जेएच 15 वी 5199) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में पलट गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में हजारीबाग के बरही निवासी डोली देवी (32), बेरमो कुदपनिया निवासी सुशीला देवी (55), जरीडीह बस्ती निवासी रीता देवी (40), शीतल कुमारी (16), चंद्रपुरा निवासी रजनी देवी (50) और कोडरमा निवासी अनिल ठाकुर (35) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। इनोवा कार के चालक ने गाड़ी पीछे करके भागने का प्रयास किया। दुर्घटना के बाद, इनोवा कार के चालक ने गाड़ी पीछे करके भागने का प्रयास किया और गाड़ी को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से टकरा दिया।





