झारखण्ड शिक्षा विभाग ने पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) के सर्टिफिकेट जांच मामले में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
झारखण्ड राज्य में करीब 1,000 सहायक अध्यापक ऐसे हैं, जिनकी नौकरी पर अब संकट मंडरा रहा हैं, राज्य में जिन सहायक अध्यापकों के न्यूनतम अर्हता प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों को तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।






