लायंस क्लब भारत ने केक काटकर मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन*

 

*लायंस क्लब भारत ने केक काटकर मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन*

*जमशेदपुर, 11 अक्टूबर:* लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन पी.एम.जे.एफ. लायन अशाके खंडेवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सुचित्रा रूंगटा उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि लायन अशाके खंडेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अमिताभ बच्चन जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व, अनुशासन और संघर्ष ने हर पीढ़ी को प्रेरित किया है। लायन अशाके खंडेवाल ने इस बात पर खुशी जताई कि लायंस क्लब भारत ने समाजिक एकता और प्रेरणा के इस क्षण को सामूहिक रूप से मनाया।

लायन सारिका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमिताभ बच्चन जी ने जीवन के हर दौर में मेहनत, समर्पण और विनम्रता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हमें भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य करना चाहिए।

लायन भरत सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन जी ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई है और उनकी उपलब्धियाँ सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अमिताभ बच्चन जी न केवल सिनेमा जगत के सितारे हैं, बल्कि समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उन्होंने क्लब के सदस्यों से महानायक की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में केक काटकर इस शुभ अवसर को यादगार बनाया गया और महानायक के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उत्सव का आनंद लिया।

इस दौरान क्लब की अध्यक्ष अंजुला सिंह, अवनीत रूंगटा, सुधीर पाण्डे, राजेश सिंह, राहुल सिंह, राजू गोराई, गोपी सिंह, डॉ. जीया, रामकुमार शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई