जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में 284 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन सांसद विद्युत वरण महतो साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा डीआरएम ने किया।

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में 284 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन सांसद विद्युत वरण महतो साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा डीआरएम ने किया।

पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई रेलवे स्टेशन को मॉडर्न रेलवे स्टेशन के रूप में डेवलप करने की घोषणा की थी। जहां प्रधानमंत्री ने रांची से ऑनलाइन मॉडर्न स्टेशन के आधारशिला रखी थी वही मॉडर्न स्टेशन का आज भूमि पूजन किया गया। जहां भूमि पूजन में सांसद विद्युत वरण महतो साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक डीआरएम सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।जहां पुरोहितों द्वारा पूरे विधि विधान से भूमि पूजन को संपन्न कराया गया। वही मॉडर्न स्टेशन के संबंध में जानकारी देते हुए साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि 36 महीने में मॉडर्न रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा जहां स्टेशन के दोनों तरफ जी प्लस 3 जी प्लस 6 भव्य बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। वही स्टेशन में प्लेटफार्म की संख्या 5 से बढ़कर 10 कराई जाएगी जहां स्टेशन में आने वाले यात्रियों को सारी सुविधाएं प्राप्त होगी मॉडर्न एयरपोर्ट के तर्ज पर टाटानगर रेलवे स्टेशन को तैयार किया जा रहा है।

वही भूमि पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हम जमशेदपुर की जनता की तरफ से देश के प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार प्रकट करते हैं जिनके प्रयास से टाटानगर रेलवे स्टेशन को मॉडर्न स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है इसके पहले फेस में 284 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा जहां 400 करोड़ की लागत से वंदे भारत ट्रेन का यार्ड बनाने की योजना है यात्रियों की सुविधा के लिए एक भव्य रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा जहां सभी योजनाओं को धरातल पर पहुंचने में 1000 करोड़ खर्च किया जाएगा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई