टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रतन टाटा साहब को दी श्रद्धांजलि

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रतन टाटा साहब को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा साहब को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा साहब के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। वो मजदूरों में खासे लोकप्रिय रहे। उनके शहर आगमन पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालाइत रहते थे।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इतने बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े रहने के बावजूद उनकी सरलता , समाजसेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति जुनून काबिले तारीफ रहा है । उन्होंने कहा कि रतन टाटा साहब सबों के लिए आदर्श रहें। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब उनके व्यक्तित्व से सीख लें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।