झारखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र आज राज्य सरकार की ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना की अनदेखी से नाराज दिखे।

झारखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र आज राज्य सरकार की ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना की अनदेखी से नाराज दिखे।

दो वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के विरोध में राॅंची के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों ने आज कल्याण विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली है जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई छात्रों ने मजबूरी में लोन लिया है जबकि कुछ को फीस भरने के लिए पार्ट टाइम नौकरियां करनी पड़ रही हैं। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बबलू महतो ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्रों के साथ झारखंड सरकार धोखा कर रही है। दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली है जिससे कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। सरकार एक तरफ ‘मंईयां सम्मान’ जैसी योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है। वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। बबलू महतो ने यह भी कहा कि जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तब उसने खुद को ‘छात्रों, युवाओं और आदिवासियों की सरकार’ बताया था लेकिन आज सरकार उनके हक की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार गरीब छात्रों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों और कोयला माफिया की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही छात्रवृत्ति की राशि उनके खातों में नहीं भेजी गई तो यह आंदोलन राज्यभर में फैलाया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।