दिनांक 06/10/25 को निरीक्षक उत्पाद, श्री रामदास भगत के पर्यवेक्षण में बोड़ाम थाना अंतर्गत डांगर नाला में संचालित अवैध चुलाई भट्टी के विरुद्ध छापेमारी की गई।

सहायक आयुक्त उत्पाद ,पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार दिनांक 06/10/25 को निरीक्षक उत्पाद, श्री रामदास भगत के पर्यवेक्षण में बोड़ाम थाना अंतर्गत डांगर नाला में संचालित अवैध चुलाई भट्टी के विरुद्ध छापेमारी की गई।छापामारी के क्रम में 3 अवैध चुलाई शराब भट्टी को नष्ट किया गया जिसमें कुल 1200 किलो ग्राम लगभग अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया और 32 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया।भट्टी संचालको के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।छापामारी दल में मो• गुफरान,अवर निरीक्षक उत्पाद,प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल, गृह रक्षक शामिल रहे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई