1600 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा’,अमित शाह से बोले पंजाब के CM मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए और मदद की मांग की। भागवत मान ने कहा कि ‘1600 करोड़’ पंजाब में जिस प्रकार आपदा आई है, उस हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरा समान है।गृह मंत्री शाह ने पंजाब को और अतिरिक्त सहायता का आश्वासन दिया,और कहा कि मोदी सरकार पंजाब के लोगों के साथ है। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्य के पास एसडीआरएफ में पर्याप्त धनराशि है।






