राँची। झारखण्ड का मौसम 4 अक्टूबर तक खराब रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

राँची। झारखण्ड का मौसम 4 अक्टूबर तक खराब रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से झारखण्ड के अलग-अलग जिलों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है।‌ इसके साथ ही झारखण्ड में ठंड के दस्तक देने का अनुमान है। लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश के साथ-साथ लगातार बादल छाये रहेंगे।

इस कारण मौसम में नमी बढ़ेगा और दिन व रात के तापमान में गिरावट होगी। इस कारण थोड़ी ठंडी हवाएं चलेंगी और लोगों को ठंडक महसूस हो सकती है। लगातार बारिश के कारण राँची, जमशेदपुर, धनबाद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई