जमशेदपुर। जिले के गोलमुरी के गाढ़ाबासा में देर रात सोमवार को तंत्र विद्या के चक्कर में दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

जमशेदपुर। जिले के गोलमुरी के गाढ़ाबासा में देर रात सोमवार को तंत्र विद्या के चक्कर में दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय उर्फ झंटू एक पेंट दुकान में काम करता था। और उसके दोस्त संदीप को तंत्र विद्या में ज्यादा विश्वास है। इसी बीच सोमवार की रात संदीप अजय को अपने कमरे में ले गया और शराब पिलाई। इसके बाद 12 बजते ही उसका गला रेट दिया।

स्थानीय लोगों ने जब अजय की चीख सुनी और कमरे में आकर देखा तो अजय लहुलुहान पड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई