जमशेदपुरः शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमेनिटी के युवाओं ने इस बार दुर्गापूजा को खास अंदाज में मनाया. संस्था के सदस्य 32 किलोमीटर दूर दलमा के बोनता गांव पहुंचे और वहां के रहने वाले पहाड़ी जनजाति के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं के बीच खुशियां बांटी. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बुजुर्गो को नई साड़ियां दी गईं, साथ ही छोटे बच्चों के बीच नए कपड़े और मिठाई वितरित किए गए.
नए कपड़े पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर उत्सव की चमक देखने लायक थी. संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा “दुर्गापूजा शक्ति और करुणा का पर्व है. जब हम अपने समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को साथ लेकर इसे मनाते हैं, तभी त्योहार का असली उद्देश्य पूरा होता है. हमारी कोशिश है कि हर चेहरा मुस्कुराए और हर दिल में आशा जगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत, अंकित श्रीवास्तव, चंदन, रानी सिंह, उमा, विकास, योगेश, रोहित, राहुल, सत्यम, रौशन, अभिषेक, संदीप, कृष्णा व अन्य लोग मौजूद थे.






